Top News

बीएयू: वैज्ञानिक बकरी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

कांके। बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर रांची पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में आयोजित तीनदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ।

यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था प्रदान, मंझौल, बेगूसराय द्वारा प्रायोजित था जिसमें बिहार की 24 पशु  सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा होने पर डॉ आलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण पदाधिकारी एवं विभागाध्यक्ष, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बिहार से आये प्रशिक्षणार्थियों को तीन दिनों तक बकरी की उन्नत नस्ल, देखभाल, स्वास्थ्य संवर्धन, पोषण प्रबंधन, रोगों से बचाव एवं उनका निदान, डिपिंग, टीकाकरण आदि विविध पहलुओं की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव भी शेयर किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post