Top News

पीपल्सकेयर हॉस्पिटल का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रांची। रातू रिंग रोड स्थित तिलता चौक के समीप अवस्थित पीपल्सकेयर हॉस्पिटल ने 9 फरवरी को अपने सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य रूप से चौथा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और आम नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पीपल्सकेयर हॉस्पिटल के संचालक जेपी पांडेय एवं श्वेता पांडेय ने इस मौके पर कहा कि हॉस्पिटल की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बीते चार वर्षों में हॉस्पिटल ने निरंतर सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

चौथे स्थापना दिवस के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी आशीष सोनी एवं अरविंद राणा के नेतृत्व में सभी सदस्यों द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने पीपल्सकेयर हॉस्पिटल द्वारा आपातकालीन सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की बेहतर देखभाल की सराहना की।

इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने भविष्य में और अधिक आधुनिक सुविधाएं जोड़ने तथा सेवा क्षेत्र का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। चौथे स्थापना दिवस के इस आयोजन ने पीपल्सकेयर हॉस्पिटल की सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा में मजबूत पहचान को और सुदृढ़ किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post