Top News

कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताक़त

आशीष कुमार साव                         

हजारीबाग : - हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर  कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद तस्लीम अंसारी के जन समर्थन में कांग्रेसियों ने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को हजारीबाग कचहरी परिसर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तस्लीम अंसारी के पक्ष में अधिवक्ताओं के बीच ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया और आम मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार बदलाव तय है।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि तस्लीम अंसारी की जीत सिर्फ़ एक‌ व्यक्ति की जीत नहीं होगी, बल्कि यह हजारीबाग की जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता इस बार विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है और यही वजह है कि नगर निगम चुनाव में बदलाव की लहर साफ़ दिखाई दे रही है।  कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि तस्लीम अंसारी के नेतृत्व में नगर निगम का चहुंमुखी विकास होगा और हजारीबाग को एक साफ़, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना साकार होगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और मतदाताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि हजारीबाग नगर निगम की जनता इस बार विकास और बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी और मेयर पद पर तस्लीम अंसारी की जीत तय है। इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष आबिद अंसारी, पुर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिगंबर कुमार मेहता, प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, प्रदेश सचिव विनोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता शशि कांत ओझा, अधिवक्ता मोहम्मद इजहार, अधिवक्ता आनंद कुमार, अधिवक्ता शशि कुमार, अधिवक्ता आनंद सिंह, अधिवक्ता कमाल अमरोही, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश वरिय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, जिला मीडिया प्रभारी निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, रघु जायसवाल जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाविर, इंटक जिला अध्यक्ष कजरू साव,  जिला उपाध्यक्ष मकसूद आलम, डॉ भैया असीम कुमार, निसार अहमद भोला, वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम रजा, राजू चौरसिया, मोहम्मद वारिस, राजीव कुमार मेहता युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद दानिश, युवा कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाबान, मोहम्मद माशूक, हैदर अली, अजीत मेहता, अनिल कुमार भुईंया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post