Top News

पंकरी बरवाडीह स्थित मेगालिथ स्थल पहुंचे स्थल के खोजकर्ता सुभाशीष दास


आशीष कुमार साव 

बड़कागांव :- पंकरी बरवाडीह स्थित मेगालिथ स्थल के खोजकर्ता सुभाशीष दास स्थल पर पहुंचकर अपने शोध किए गए पत्थरों पर मिट रहे चिन्ह /मार्क के ब्रश पेंट से पुनः लिखा और ग्रामीणों भू-रैयतों व मुखिया द्वारा संरक्षण को लेकर मेगालिथ स्थल के चारों ओर किए जा  तारबंदी का निरिक्षण किया और  लोगों को सराहना करते हुए कहा कि यह यही के लोगों का धरोहर है और इसे संरक्षित करने की कोशिश को ग्रामीणों को शाबाशी दी वहीं इस स्थल की विशेषता को बताते हुए कहा कि यह एक खुला वेधशाला के रुप में प्रतीक है जो चारों ओर के पहाड़ों से इसका एलायमेंट से जोड़ कर इसको विस्तृत रुप से समझा जा सकता है लेकिन खनन  परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों होने और प्रदूषण बढ़ने के कारण इसके प्राकृतिक  स्वभाव प्रभावित हुआ है लेकिन जमीन के नीचे कोयला या अन्य खनिज है तो इसका खनन तो रुक नहीं सकता ।फिर भी इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षण भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है।

मौके पर सुभाशीष दास, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक भारती,व अन्य के साथ ग्रामिण पुर्व मुखिया कैलाश कुमार राणा , शिवनारायण साहु अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post