Top News

कांके अंचल कार्यालय के जनता दरबार में 336 मामलों का हुआ निष्पादन

 कांके। अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ अमित भगत ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में अंचल से संबंधित 336 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें हुजीर निवासी अनिता देवी का 5.27 एकड़ का प्लाॅट व रकबा का पंजी 2 सुधार किया गया. वहीं पिछले 5 वर्षो से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही वहीं संग्रामपुर की महिला का 1.33 एकड़ का दाखिल खारिज किया गया. मनहा निवासी कोइली देवी पति चंपा उरांव का मनहा मौजा की 2.46 एकड़ का पंजी 2 सुधार किया गया. सभी गरीब महिलाओं ने सीओ का आभार व्यक्त किया. सीओ ने बताया जनता दरबार में दाखिल खारिज के 42, अनुमति वाद के 46 आवेदन, पंजी 2 सुधार के 48, लगान रसीद निर्गत के 16, एलआरडीसी से आये 8 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र के 20, आवासीय के 22, आय प्रमाण 130, पारिवारिक सदस्यता के 4 आवेदनों का आॅन स्पाॅट निपटारा किया गया. सभी निपटारा किये के आवेदनों को प्रमाण पत्र सीओ अमित भगत व प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post