Top News

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में “बजट 2026 – पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन

 


रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सोमवार को “बजट 2026 – पे चर्चा” विषय पर एक शैक्षणिक समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन बजट 2026 के मुख्य बिंदुओं का विश्लेषण, चर्चा और उसके प्रभावों पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी के संबोधन से हुई। उन्होंने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों और उसके देश की विकास प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. अरुंजय कुमार सिंह ने बजट के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. पूजा कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि अमेरिका की आर्थिक नीतियों और वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों का भारत में टैरिफ एवं आर्थिक गतिविधियों पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में भारत की स्थिति को भी स्पष्ट किया।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर अपने-अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। सभी समूहों ने बजट के अलग-अलग पहलुओं पर शोध आधारित प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष चौधरी, फैकल्टी सदस्य डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. एन.आर. त्रिपाठी, डॉ. पूजा कुमार, डॉ. शिल्पी आभा खलखो एवं डॉ. अमित तिर्की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post