रांची : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा गुरुवार को राज्यस्तरीय सेमिनार “Behavioural Finance and Decision-Making: An Interdisciplinary Perspective” का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सेमिनार का उद्देश्य व्यवहारिक वित्त, निर्णय-निर्माण तथा प्रबंधन से जुड़े मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पहलुओं पर अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए तथा चयनित शोध पत्रों को आईएसबीएन नंबर के साथ पुस्तक रूप में प्रकाशित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी. के. सिंह मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सभी को “जोहार” कहकर की। उन्होंने Behavioural Finance और Decision Making पर प्रकाश डालते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण दिया और बताया कि किस प्रकार निर्णयों का प्रभाव पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने छात्रों को प्रबंधन की बारीकियों, सही निर्णय लेने की प्रक्रिया और स्टार्टअप शुरू करने के तरीकों से भी अवगत कराया।
सेमिनार में डॉ. स्मृति सिंह ने मगरमच्छ और बंदर के उदाहरण के माध्यम से यह समझाया कि जैसे संबंधों में संतुलन और समझ जरूरी होती है, वैसे ही प्रबंधन में भी संबंधों की अहम भूमिका होती है।
वहीं डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने छात्रों को प्रबंधन के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए व्यवहारिक ज्ञान पर जोर दिया।
आईएमएस के निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कछुआ और खरगोश की कहानी तथा टीम मैनेजर के उदाहरण से छात्रों को समय प्रबंधन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का महत्व समझाया।
सेमिनार में Behavioural Finance and Investor Psychology, Managerial Decision Making, Human Resource Management, Consumer Behaviour, Behavioural Economics एवं Information Technology से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. पूजा कुमार, डॉ. शिल्पी आभा खालखो, डॉ. एन. आर. त्रिपाठी एवं डॉ. अमित शेखर तिर्की सहित कई शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा कुमार एवं डॉ.एन. आर. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों राजवीर चौधरी, अंकित, पायल, अमन, अपूर्व, ऋतिक, अभिषेक, बलवंत, बादल कुमार अग्रवाल, शीतल वर्णवाल एवं अंशिका जैन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Post a Comment