Top News

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अभ्यास

सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर पूर्व अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस अभ्यास सत्र के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अभ्यास सत्र में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, आकर्षक नृत्य, प्रेरणादायक भाषण तथा सामूहिक योगाभ्यास का सुंदर प्रदर्शन किया गया। छात्रों के अनुशासन, आत्मविश्वास एवं देश के प्रति समर्पण की भावना उनके प्रस्तुतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति कर्तव्यों को समझने, अनुशासन में रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अभ्यास सत्र में छात्रों के उत्साह एवं मेहनत की सराहना करते हुए आगामी मुख्य कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।गणतंत्र दिवस के दिन विद्यालय में झंडोत्तोलन सुबह 10:00 बजे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय के द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post