Top News

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, नई कमेटी की घोषणा जल्द : नंद किशोर सिंह चंदेल

 


रांची। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। यह शिव बारात पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से निकलकर पूरे रांची शहर का भ्रमण करते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां माता पार्वती और भगवान भोले शंकर का विधिवत शुभ विवाह संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय महासमिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी की घोषणा भी जल्द बैठक बुलाकर की जाएगी। इस अवसर पर कानपुर और झारखंड से आए कलाकारों द्वारा भव्य झांकियां, भक्ति नृत्य और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी ट्रक और टेलरों पर सजी कई मनमोहक झांकियां शिव बारात की शोभा बढ़ाएंगी। कानपुर से आ रहे कलाकारों ने विशेष तैयारी की है, ताकि भक्त भक्ति-मय वातावरण में मंत्रमुग्ध हो जाएं। नंद किशोर सिंह चंदेल ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पावन शिव बारात में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक होगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post