Top News

हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने बरही विधानसभा के लिए प्रतिनिधियों का किया मनोनयन


संगठन को मजबूत करने व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की गई नियुक्ति

आशीष कुमार साव 

हजारीबाग:- हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र की जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से बरही विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। सांसद द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद मनीष जयसवाल ने मुकुंद साव को बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। वहीं गुरुदेव गुप्ता को जिला परिषद हजारीबाग के लिए सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है। रितेश कुमार को बरही विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त बरही विधानसभा सह-प्रतिनिधि के रूप में मणिलाल यादव, रामस्वरूप पासवान एवं रंजीत चंद्रवंशी को मनोनीत किया गया है। पदमा प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में अजय मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरही पूर्वी मंडल प्रतिनिधि के रूप में मोतीलाल चौधरी, बरही पश्चिमी मंडल के लिए भगवान केशरी, चौपारण पूर्वी मंडल के लिए सहदेव यादव, चौपारण मध्य मंडल के लिए रितेश कुमार बर्णवाल, चौपारण पश्चिमी मंडल के लिए आशीष सिंह तथा चंदवारा मंडल के लिए सुखदेव साव को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर सांसद मनीष जयसवाल ने कहा कि सभी मनोनीत प्रतिनिधि जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य करेंगे। वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सांसद ने सभी नवमनोनीत प्रतिनिधियों से ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post