Top News

पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दो को मारी गोली; एक की हालत गंभीर


पलामू: शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला गैस गोदाम रोड पर गुरुवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्ष) और नवीन प्रसाद (45 वर्ष) को गोली लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उपचार के बाद अजीत कुमार गुप्ता की हालत में सुधार है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए नवीन प्रसाद को रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post