Top News

झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण


जरुरतमंदों के बीच इस प्रकार का प्रयास निरंतर जारी रहेगा : अमित सिन्हा

गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसो खुर्द टोल प्लाजा के निकट बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा समिति के अध्यक्ष समाज सेवी अमित  सिन्हा मौजूद थे। उनके सराहनीय पहल की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान इस कार्यक्रम में शामिल 40 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। अमित सिन्हा ने बताया कि झारखंड सेवा समिति आए दिन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों के लिए सहायता करती रही है। उन्होंने बताया कि जरुरतमंदों के लिए समिति का ये प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद लोगों ने राहत की सांस ली और चेहरे पर मुस्कान बिखर आई। इस मौके पर झारखंड रत्न से सम्मानित समाज सेवी मुस्तफा अंसारी हेसल रांची ने बताया कि “समाज का हर सक्षम व्यक्ति और संगठन यदि जरूरतमंदों के लिए थोड़ा-सा भी प्रयास करें, तो गरीबों और जरूरतदों को कठिन समय में अकेला नहीं रहना पड़ेगा। झारखंड सेवा समिति की बार बार सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी अशफाक अहमद, सगीर अहमद, विनोद साव, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश कुमार, परवेज उर्फ पप्पू, अफरोज, संतोष कुमार, अमित कुमार, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post