आशीष कुमार साव
बड़कागांव :- प्रखंड के सोनपुरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां पंचवाहिनी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी से 16 जनवरी तक भव्य तीन दिवसीय मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर सोनपुरा गांव में ग्राम अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमप्रकाश कुमार के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसका संचालन मोहित कुमार दांगी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष भवानी प्रसाद दांगी, सचिव राहुल देव कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार ,संरक्षक पूर्व मुखिया सह समाजसेवी पारसनाथ प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, प्रो. लालदेव महतो, विशेश्वर नाथ चौबे, उपाध्यक्ष सतीश कुमार ओझा, उपसचिव उदय राम, उपकोषाध्यक्ष युगल किशोर राणा के अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, ग्राम सचिव विनोद प्रसाद दांगी ,ग्राम कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद दांगी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार चौबे, पूर्व पूजा अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, परमेश्वर राणा, मोहित कुमार दांगी,प्रदीप दांगी, अशोक ठाकुर,प्रकाश कुमार, नकुल राणा, सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी प्रसाद दांगी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
Post a Comment