रांची: भाजपा रांची महानगर के युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष वरुण साहू के दूसरी बार रांची महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने के शुभ अवसर पर सुखदेवनगर मंडल दक्षिणी की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। समारोह में दक्षिणी मंडल के पदाधिकारी, मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल, रांची महानगर महामंत्री बलराम साहू और जितेंद्र वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश पदाधिकारी सुनील साहू, रोहित राज पांडे और नीरज प्रजापति सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महानगर के शुभम जायसवाल, दक्षिणी मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल और अशोक कुमार पांडे, उपाध्यक्ष राजेश और दिलीप पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार मिश्रा, मनीष पांडे, संकेत सिंह, संजय तिवारी और आशीष शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
महिला मोर्चा की ओर से रूपा बनर्जी, पूनम, रेनू, रानी मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा सतीश मिश्रा, छोटू कुमार, अभिषेक कुमार, रीना देवी, संतोषी रजक और संगीता देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने वरुण साहू को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Post a Comment