Top News

विधायक ममता देवी के 40वें जन्मदिन पर खाद्य सामग्री और कंबल का किया गया वितरण


विधायक ममता देवी का संपूर्ण जीवन गरीब और वंचित लोगों की सेवा में समर्पित रहा है: बजरंग महतो 

गोला। गोला प्रखंड के साड़म पंचायत अंतर्गत अत्यंत सुदूरवर्ती गाँव जाराबंदा में रविवार रात्रि को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी के जन्मदिवस के पावन अवसर  पर विधायक ममता देवी के पति एवं रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो जी द्वारा जरूरतमंद ग्रामवासियों के मध्य कंबल, खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग महतो ने कहा कि विधायक ममता देवी का संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गाँव की सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहुत जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर पंचायत उपमुखिया तुलसी महतो, मनोज पुजार,वासुदेव प्रसाद, राथो भोक्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने विधायक ममता देवी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post