Top News

झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां नहीं रहीं


रांची: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार की जानकारी स्वयं मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे पीड़ादायक दिन बताते हुए लिखा कि उनकी पूज्य माताजी प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बताया कि दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचेगा। वहीं, कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने भावुक संदेश में कहा कि भले ही मां का साया सिर से उठ गया हो, लेकिन उनके स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ बने रहेंगे। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post