Top News

संजीव कुमार को मिली झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी


झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF–HoFF) नियुक्त किया है। वे 1992 बैच के अधिकारी हैं और अब वन विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि 30 नवंबर को अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से PCCF (HoFF) का पद रिक्त था। इस पद के लिए विभाग में तीन वरिष्ठ अधिकारियों—संजीव कुमार, परितोष उपाध्याय और विश्वनाथ शाह—के नामों पर चर्चा चल रही थी। अंततः सरकार ने संजीव कुमार के अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी।

वर्तमान में संजीव कुमार पीसीसीएफ बंजर भूमि विकास प्राधिकार के पद पर कार्यरत थे। उन्हें वन प्रबंधन के क्षेत्र में लंबा और व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल की शुरुआत उन्होंने अविभाजित बिहार के पश्चिम चंपारण से की थी। इसके बाद वे विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post