Top News

बीडीओ ने सदबहिया गांव में किया बिरहोरों के बीच कंबल का वितरण


आशीष कुमार साव 

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत सदबहिया के आदिम जन जाति के बिरहोर टोला में मंगलवार को 50 से अधिक कम्बल वितरण किया गया। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार चौबे  मुख्य रूप से बिरहोर परिवारों के महिला पुरुष और बच्चों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कम्बल पाकर बिरहोर परिवारों के बीच प्रसन्नता देखी गई। यह कम्बल राज्य सरकार के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए मुहैय्या कराया गया है। मौके पर प्रमुख, वीडियो, कल्याण पदाधिकारी,पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य  प्रखंड कर्मी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post