मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ लोक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वे सोमवार को जमशेदपुर पहुंची थीं, जहां करनडीह जाहेरथान में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह और आदित्यपुर स्थित एनआईटी के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।
आज राष्ट्रपति गुमला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने वाली हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ लोक भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से भेंट की।
Post a Comment