आशीष कुमार साव
हजारीबाग: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बुधवार को हजारीबाग स्थित बिशप हाउस पहुंचकर बिशप आनंद जोजो से शिष्टाचार मुलाकात किया साथ ही क्रिसमस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने बिशप आनंद जोजो के साथ मिलकर क्रिसमस का केक काटा और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानवता को प्रेम, करुणा, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की असली ताकत उसकी एकता और विविधता में निहित है, जिसे ऐसे पर्व और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने कामना की कि आगामी क्रिसमस पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Post a Comment