Top News

स्वराज एकता पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा का समापन, नगर निगम से 22 सूत्री मांगों को लेकर दिखाई एकजुटता


स्वराज एकता पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा का पांचवां और अंतिम चरण लालपुर चौक से कचहरी चौक होते हुए किशोरी यादव चौक तक संपन्न हुआ। इसी के साथ पार्टी की पांच दिवसीय जन अधिकार पदयात्रा का सफल समापन हुआ।

पदयात्रा में मुख्य रूप से स्वराज एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय आचार्य रवि एवं केंद्रीय प्रधान महासचिव अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। लालपुर चौक से पदयात्रा के दौरान जेल तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रोशन राम वर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन अधिकार पदयात्रा को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य रवि और प्रधान महासचिव अभिषेक शर्मा को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और पदयात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

वहीं रामगढ़ जिला से रांची पहुंचे आकाश सिंह भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन अधिकार पदयात्रा में शामिल हुए और आंदोलन को समर्थन दिया। यह पदयात्रा नगर निगम से जुड़ी 22 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित की गई, जिसमें शहरी क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचकर शामिल हुए। प्रेस वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य रवि और केंद्रीय प्रधान महासचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से पिछले पांच दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया और आमजन से संबंधित मांगों को निगम के समक्ष रखा गया, ताकि उन पर अविलंब कार्रवाई हो सके।

आज के पदयात्रा कार्यक्रम में पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रामचरित्र महतो, राहुल सिंह, आनंद शंकर, अंकित तिवारी, शशांक गुप्ता, प्रिंस कुमार, अभिषेक सोनार, शिवम यादव, प्रिंस साहू, तपस मंडल, केशव साहू, पंकज साहू, हर्ष पाठक, निक्कू ठाकुर, अजीत यादव, सनी ठाकुर, अर्जुन यादव, गणेश ठाकुर सहित अन्य युवा साथी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post