कांके। सुकुरहुटू कांके के पीपर टंगरा में ऐतिहासिक टुसू मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन डॉ. राजा राम महतो द्वारा(राष्ट्रीय अध्यक्ष कुड़माली भाषा परिषद) फीता काटकर किया गया।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) कुमार गौरव जी शामिल हुए। मेले में मुख्य रूप से कांके के लोकप्रिय विधायक सुरेश बैठा जी, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार सह वाणिज्य विभाग के डीन अमर कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, रांची विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश किरण, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, डॉ. प्रशांत जयसवाल, शफीक अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मेले में गारू, मनातू, चेड़ी एवं सुकुरहुट्टू से लोग टुसू लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ मेले में पहुंचे। मेले का संचालन पंकज महतो द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
टुसू प्रतियोगिता:
प्रथम पुरस्कार: पायल कुमारी समूह (चेड़ी निवासी)
द्वितीय पुरस्कार: सुनीता कुमारी समूह (गारू निवासी) तृतीय पुरस्कार: पूनम देवी समूह
पीठा प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार: आरोही कुमारी (गारू निवासी) द्वितीय पुरस्कार: सोनी कुमारी (सुकुरहुट्टू निवासी)
आयोजन समिति इस मेले का आयोजन संस्थापक दिलेश्वर महतो, अध्यक्ष संजीव कुमार, राजेन्द्र कुमार, ललित कुमार, सलखू महतो, रामशरण महतो, राहुल कुमार, राकेश कुमार, चंचल कुमार, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार, बेनीलाल, अजय कुमार, जफर अंसारी, अबू कलाम, जमशेद अंसारी, मनीषा देवी, उर्मिला देवी, पूजा कुमारी, लीलावती देवी, अर्चना बसियार, जानकी देवी एवं मीना देवी के सहयोग से किया गया।

Post a Comment