Top News

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बड़कागांव -केरेडारी के जन प्रणाली विक्रेताओं के बीच 4 जी मशीन का किया वितरण


 आशीष कुमार साव 

बड़कागांव : प्रखंड सभागार बड़कागांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया  डीलर संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता व केरेडारी डीलर संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण दुबे ने संयुक्त रूप कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर बड़कागांव केरेडारी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं/डीलरों के बीच जिला आपूर्ति पदाधिकारी हजारीबाग मुरली यादव तथा विजन टेक के सुभाष कुमार,डीलर संघ जिलाध्यक्ष नंदू  प्रसाद व अन्य के द्वारा दोनों प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बीच 4 जी,  ईपाॅश मशीन वितरण किया गया एंव सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों को मशीन संचालन करने का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में बड़कागांव प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, केरेडारी प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा ,विजन टेक के नरेश कुमार छात्रधारी कुमार अर्जुन कुमार सहित दोनों प्रखंडों के लगभग सभी डीलर मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post