Top News

रामगढ़ के चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, पांच वाहन चपेट में, एक दर्जन से अधिक घायल



रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में एक टेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण छह वाहनों तथा एक बाईक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे कारण चारों तरफ अफरातफरी मच गई। रांची से पटना को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण संख्या 33 के चुटूपालू घाटी में टेलर ने  11:30 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं रामगढ़ पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। जिनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उनका सारा परिवार सुरक्षित हैं। वहीं संजीव कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हमलोग पूजा करने के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त की जानकारी मिलते ही रामगढ़ जिले के उपायुक्त पदाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के दिशा निर्देश के पश्चात रामगढ अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय के द्वारा चुट्टूपालू घाटी पहुंचे। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। वही अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची शहर भेजा गया। ट्रेलर वाहन में छड़ लोड था। रांची से ट्रेलर वाहन संख्या आरजे 11 जीसी 4837 रामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में पहुंचते ही आस्किमक ब्रेक फेल हो गया था। ट्रेलर ने पांच गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रेलर वाहन ने इनोवा जेएच 10 सीई 9099, बोलेरा जेएच 11 एच 2593, हुंडई आइटन जेएच 01 एफ क्यू 0892, फॉरच्यूनर जेएच 01 डीबी 7239 तथा बाईक सवार टक्कर मार दिया। सभी वाहनों को रामगढ़ पुलिस अपने कब्जे ले लिया। वहीं घायलों में रवि यादव, राजन पांडेय बजरंगी यादव सभी कोडरमा के रहने वाले बताया गया। घायल में प्रभात कुमार, केशव कुमार महतो रंजीत कुमार हैं। सड़क जाम को क्रेन के माध्यम से वाहनों को हटाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post