रांची। दिनांक 20 दिसंबर 2025, शनिवार को स्वराज एकता पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य रवि जी ने भगवान आबा बिरसा मुंडा को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा का पहला चरण कोकर डीसलेरी पुल से कोकर चौक तक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में स्वराज एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य रवि जी के साथ केंद्रीय प्रधान महासचिव अभिषेक शर्मा जी उपस्थित रहे। यह जन अधिकार पदयात्रा नगर निगम से जुड़ी 22 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रेस वार्ता के दौरान आचार्य रवि जी एवं अभिषेक शर्मा जी ने बताया कि पार्टी द्वारा 20 दिसंबर 2025 से शहर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा का आयोजन किया जाना था, जिसकी आज से शुरुआत हो गई है। यह पदयात्रा चार दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहेगी और नगर निगम अर्बन क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
इस पदयात्रा का उद्देश्य आमजन से जुड़े मुद्दों को नगर निगम के समक्ष रखना और उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। आज के कार्यक्रम में रामचरित्र महतो, राहुल सिंह, आनंद शंकर, अंकित तिवारी, शशांक गुप्ता, प्रिंस कुमार, अभिषेक सोनार, शिवम यादव, प्रिंस साहू, तपस मंडल, केशव साहू, पंकज साहू, हर्ष पाठक, निक्कू ठाकुर, अजीत यादव, सनी ठाकुर, अर्जुन यादव, गणेश ठाकुर सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment