Top News

रामगढ़ विधानसभा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया


कदम मिलाकर चलना होगा  - अमरदीप यादव

विधान सभा स्तरीय अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन आज भाजपा जिला कार्यालय हाथमारा में अपराह्न 3 बजे जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में रामगढ़ विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हो कर श्रद्धेय अटल जी को याद किया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर एवं भारत माता के वीर सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सदैव अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया। मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों एवं जिला के पदाधिकारियों  को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर मंडल अध्यक्ष गण द्वारा सम्मानित और अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय जायसवाल द्वारा किया गया।अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते हुए डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन साधारण से असाधारण बनने के पीछे कई रोचक कथा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। कारगिल युद्ध में उन्होंने अपने रणनीति से पाक को बुरी तरह से परास्त किया। उन्होंने विश्व को भारत के ताकत का एहसास कराते हुए पोखरण में अणु परीक्षण कर के दिखाया। उन्होंने  अटल जी के साथ बिताए अविस्मरणीय क्षण को याद करते हुए स्मरण सुनाया। अटल जी नैतिकता और सुचिता के मिसाल थे। संगठन को गढ़ने में उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि भाजपा के विस्तार में उनके योगदान अतुलनीय है। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अटल जी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा के साथ अपने उद्बोधन का समापन किया।सम्मेलन में  रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजन फ़ौजी, ने भी संबोधित किया और सदैव अटल जी को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तिव को असाधारण बताया। 

सम्मेलन के अन्त में मुख्य अतिथि डॉ अमरदीप यादव द्वारा मन की बात का अत्यधिक बूथों में आयोजन कराने को लेकर गोला और रजरप्पा मंडल को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया।राजेन्द्र कुशवाहा, स्नेहलता चौधरी, महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद,जिला आईटी सेल सह प्रभारी धीरज कुमार साहू, वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद, नमेंद्र चंचल, जगेश्वर प्रजापति, दीनदयाल कुमार, प्रो आलोक कुमार, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, राबिन गुप्ता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, राजेश ठाकुर, गोपाल महतो, अर्जुन प्रसाद,मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, जितेन्द्र साहू, नरेश साव, निरंजन कुमार,संतोष कुमार कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद,मच्छेंद्र कुमार, गौतम महतो, कुणाल दास, रीना देवी सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post