Top News

घने कोहरे ने उड़ान सेवाओं को किया प्रभावित, रांची एयरपोर्ट से 7 फ्लाइट रद्द, कई में देरी


रांची: राजधानी समेत पूरे झारखंड में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कम दृश्यता का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। रनवे पर विजिबिलिटी मानक से नीचे चले जाने के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बुधवार को कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स अपने तय समय से घंटों देरी से संचालित हुईं।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट 7561 सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे पहुंची। पुणे–रांची फ्लाइट 6E 6484 अपने निर्धारित समय 8:25 बजे के स्थान पर 10:25 बजे लैंड हुई। इसी तरह रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 6799 का प्रस्थान समय 8:55 बजे था, लेकिन यह 10:55 बजे टेक-ऑफ कर सकी। हैदराबाद–रांची फ्लाइट 6E 421 सुबह 9:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पहुंची, जबकि रांची–हैदराबाद फ्लाइट 6E 398 अपने तय समय 9:30 बजे के स्थान पर 11:15 बजे रवाना हुई।

घने कोहरे की वजह से कुल सात फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इनमें 6E 7089/7014, 6E 7674/7235 और 6E 7561/7562 (कोलकाता–रांची–कोलकाता), 6E 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली), IX 1239/1248 (बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु), IX 1046/1047 (दिल्ली–रांची–दिल्ली) और IX 1237/1238 (मुंबई–रांची–मुंबई) शामिल हैं।

फ्लाइट्स के कैंसिल और डिले होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय रनवे पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिसके चलते विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ संभव नहीं हो सका। मौसम साफ होने के बाद ही उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post